शतरंज चैंपियन वंतिका अग्रवाल को मिला सम्मान, RWA ने बढ़ाया हौसला 

नोएडा से गर्व की बात : शतरंज चैंपियन वंतिका अग्रवाल को मिला सम्मान, RWA ने बढ़ाया हौसला 

शतरंज चैंपियन वंतिका अग्रवाल को मिला सम्मान, RWA ने बढ़ाया हौसला 

Tricity Today | सम्मान समारोह

Noida News : वंतिका अग्रवाल ने हाल ही में चैस ओलिंपियाड 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ने हाल ही में चैस ओलिंपियाड 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।। इसी क्रम में सेक्टर 27 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें वंतिका को न केवल उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया, बल्कि आगामी यूके चैस लीग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

भारत का नाम किया रोशन : अध्यक्ष राजीव गर्ग 
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने कहा कि वंतिका ने न केवल सेक्टर 27 का, बल्कि पूरे भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। वंतिका की कामयाबी दिखाती है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी अगली प्रतियोगिता के लिए पूरा सेक्टर और देश उनके साथ है। वंतिका ने कहा कि इस सम्मान के लिए आभारी हूं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और देश के लिए और अधिक पदक जीतना है।

ये रहे मौजूद 
इस दौरान मूलचंद अवाना, मदन लाल शर्मा, जुगल किशोर गुप्ता, कपिल जैन, अशोक जैन, सीमा सिंघल, लता गोयल, एसके कुलश्रेष्ठ, यूएस नेगी, आरएस शर्मा, विपुल जैन, सौरव सिंगल, कुमकुम सिंगल, जीडी कौशिक, हुकूमत राय, पीएन झा, अविनाश तिवारी, सुषमा, मधु मिश्रा और एमएल गोगिया जैसे प्रमुख लोग शामिल थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.