शादीशुदा बहन से अफेयर होने पर वारदात को दिया था अंजाम, अब दर्ज हुई FIR

नोएडा में रिंकू को प्रेमिका के भाई ने मारी थी गोली : शादीशुदा बहन से अफेयर होने पर वारदात को दिया था अंजाम, अब दर्ज हुई FIR

शादीशुदा बहन से अफेयर होने पर वारदात को दिया था अंजाम, अब दर्ज हुई FIR

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रविवार को टेंट हाउस में काम करने वाले टेंपो चालक को गोली मारने की घटना की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने शादीशुदा प्रेमिका के भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टेंट मालिक ने अस्पताल में कराया भर्ती 
पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने बताया कि उनका सेक्टर-93 में लक्ष्मण टेंट हाउस है। उनके वहां पर 28 वर्षीय रिंकू निवासी बदायूं छह वर्षों से टेंपो चालक है। वह रविवार रात को टेंट हाउस का सामान लेने के लिए सेक्टर-137 गया था। वापस लौटते समय यमुना पुस्ता रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। उसके साथ टेंपो का खलासी सरोज भी था। उसने टेंट के मालिक को इसकी सूचना दी। प्रवीन कुमार और उनके भाई जितेंद्र कुमार ने रिंकू को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया।

3 माह पहले भगा लाया था नोएडा 
प्रवीन कुमार ने घायल रिंकू की प्रेमिका पूजा के भाई पर उसे गोली मारने का शक जाहिर कर मुकदमा दर्ज करवाया है। रिंकू के दूर के मामा की शादीशुदा बेटी पूजा से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दिल्ली के मदनपुर खादर में रहती है। रिंकू तीन माह पहले पूजा को मदनपुर खादर से अपने साथ नोएडा लाया था। वह छह-सात दिन तक उसके साथ रही थी। 

रंजिश में मारी गोली 
थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद नाते रिश्तेदारी के लोग इकट्ठा होकर आए और दोनों पक्षों में पंचायत हुई। इसके बाद पूजा को वे लोग वापस ले गए। इसी रंजिश में रिंकू को गोली मारी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.