नोएडा के स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा, ऐसा नहीं करने पर होगा एक्शन

बड़ी खबर : नोएडा के स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा, ऐसा नहीं करने पर होगा एक्शन

नोएडा के स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा, ऐसा नहीं करने पर होगा एक्शन

Google Photo | Symbolic Photo

Noida News : यूपी में स्वास्थ्य विभाग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी चिकित्सकों से उनकी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। अगर चिकित्सक ब्यौरा नहीं देते हैं तो उनका प्रमोशन नहीं किया जाएगा। साथ ही आगे उनकी नौकरी पर भी दिक्कत आ सकती है। बताया जा रहा है कि अभी तक जिले से केवल एक चिकित्सक ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा साइट पर अपलोड किया है। 

निदेशक प्रशासन ने 21 विभागों को जारी किया पत्र
निदेशक प्रशासन डॉ राजा गणपति आर ने 21 विभागों को पत्र जारी किया है। इसमें सभी राज्यों कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक ने पत्र में कहा कि विवरण जमा न करने वाले लेवल एक चिकित्सकों की पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जिले के चिकित्सकों पर लटकी तलवार 
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सीएमओ कार्यालय में लेवल 1 के 29 चिकित्सक कार्यरत हैं। इसके एक अलावा एक चिकित्सक सेक्टर 39 स्थित चाइल्ड पीजीआई में तैनात है। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद सीएमओ कायार्लय में एक भी चिकित्सक ने अभी तक अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। जिसके चलते इन चिकित्सकों की पदोन्नति यानी प्रमोशन पर तलवार लटक गई है। 

सीएमओ का दावा- धीरे-धीरे कराया जा रहा है अपलोड 
इस मामले को लेकर सीएमओ का कहना है कि मुख्यालय से सभी कर्मचारियों, चिकित्सकों की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने कहा कि निर्देशानुसार धीरे-धीरे सभी की चल अचल संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। जल्द ही सभी चिकित्सक अपनी संपत्ति ब्यौरा अपलोड कर देंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.