हिंडन नदी की बदलेगी सूरत, देखकर आएगी विदेश वाली फीलिंग

नोएडा से खास खबर : हिंडन नदी की बदलेगी सूरत, देखकर आएगी विदेश वाली फीलिंग

हिंडन नदी की बदलेगी सूरत, देखकर आएगी विदेश वाली फीलिंग

Tricity Today | NGT के न्यायमूर्ति ने नोएडा प्राधिकरण को दिए निर्देश

Noida News : नोएडा-एनसीआर में हिंडन नदी का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लए गुरुवार को एनजीटी न्यायमूर्ति डॉक्टर अफरोज अहमद की अध्यक्षता में नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर 6 स्थित सभागार में बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने हिंडन नदी को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने हिंडन नदी को बहुत ही महत्वूपर्ण और ऐतिहासिक नदी है। इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नदी के दोनों तरफ पौधारोपण करके एनसीआर के पर्यावरण को संरक्षित करने कोशिश भी की जाएगी। इससे पर्यावरण के साथ-साथ लोगों को भी लाभ पहुंचेगा। 

पर्यावरण को बचाना जरूरी

डॉक्टर अफरोज अहमद ने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए नियमों का पालन करने एवं करवाया जाए। इस कार्य में जन-जागरूकता एवं जनता का सहयोग की बहुत आवश्यकता हैं।पर्यावरण के साथ जीविका, विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर पर्यावरणिक समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। विकास और पर्यावरण को साथ लेकर चलना जरूरी है। वैज्ञानिकों तरीकों से प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है। जनता के सहयोग से ही प्रदूषण मुक्त भारत बनाया जा सकता है। पर्यावरण से सम्बन्धित अधिकारियों को बढ़ते प्रदूषण की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

तालाबों का संरक्षण भी जरूरी
इस अवसर पर डॉक्टर अफराज ने NGT में दायर विभिन्न मामलों पर चल रहे मुकदमा में पर्यावरण सुधार के लिए चर्चा की। तालाबों के संरक्षण, सभी मुख्य ड्रेन के अंतर्गत शोधन प्रणाली विकसित करने एंव सीवेज शोधन संयत्र के मानक के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा लोकेश एम, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा उपस्थित रहे।

प्रदूषण कंट्रोल से बेहतर होगी पर्यावरण व्यवस्था
उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाएं साथ ही समय-समय पर निरीक्षण व जांच की जाए। पर्यावरण संरक्षण संबंधित सभी अधिकारियों में आपसी समन्वय होना चाहिए। साथ ही पर्यावरण संबंधित उद्योपतियों, व्यापारी, व्यवसायी, ट्रांसपोटरों, बिल्डरों एवं निर्माण आदि करने वाली एजेंसियों सहित अन्य संस्थानों से प्रदूषण की रोकथाम के लिए सम्पर्क कर पर्यावरण संरक्षण करने में सहयोग प्राप्त करें।

डिस्ट्रिक्ट एन्वायर्नमेंट
बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने डिस्ट्रिक्ट एन्वायर्नमेंट प्लान एवं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा के निर्माण एवं विकास के बारे में अवगत कराया। संबंधित अधिकारियों द्वारा पावर पॉइंट के माध्यम से निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों की पीपीटी के जरिए जानकारी दी गई।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.