नोएडा में इस विभाग के 8 कर्मचारियों की नौकरी खत्म, जानिए क्यों हुआ एक्शन

बड़ी खबर : नोएडा में इस विभाग के 8 कर्मचारियों की नौकरी खत्म, जानिए क्यों हुआ एक्शन

नोएडा में इस विभाग के 8 कर्मचारियों की नौकरी खत्म, जानिए क्यों हुआ एक्शन

Google Image | Symbolic Image

Noida News : नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। ड्यूटी से गायब रहने पर 8 कर्मचारियों की नौकरी समाप्त कर दी गई है। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कई बार नोटिस जारी किए जाने के पर भी कर्मचारी ड्यूटी पर नही लौट रहे थे। 

सात चालक और एक परिचालक की नौकरी समाप्त 
दरअसल, नोएडा रोडवेज डिपो पर तैनात पर 7 चालक और 1 परिचालक की नौकरी समाप्त कर दी गई है। इसकी सूचना भी कर्मचारियों को भेज दी गई है। जानकारी के मुताबिक ये सभी कर्मचारी पिछले कई माह से नौकरी से गायब चल रहे थे। इस बीच इन सभी कमचारियों को नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन कर्मचारी इसके बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे। 

नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब 
नोएडा के सेटर-35 स्थित मोरना डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बताया कि लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने के कारण 7 चालक और 1 परिचालक की संविदा खत्म कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से काफी बार इनसे सम्पर्क कर नौकरी पर आने को कहा गया था। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया। लेकिन इन कर्मचारियों की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद संविदा खत्म करने की कार्रवाई की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.