जिला अध्यक्ष ने नई कमेटी का किया ऐलान, जानिए किसको मिली जगह 

गौतमबुद्ध नगर में बसपा में फेरबदल : जिला अध्यक्ष ने नई कमेटी का किया ऐलान, जानिए किसको मिली जगह 

जिला अध्यक्ष ने नई कमेटी का किया ऐलान, जानिए किसको मिली जगह 

Google Image | Symbolic Image

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 में करारी हार के बाद बसपा ने अपने संगठन को एक बार फिर मजबूत करने के लिए फेरबदल शुरू कर दिया। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर में बसपा संगठन में बदलाव हुआ है। पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश गौतम की ओर से जारी नई सूची के अनुसार चेतन आजाद को जिला सचिव और नरेश उपाध्याय को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नरेश इससे पहले नोएडा महानगर के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

सतपाल को दादरी की कमान 
हाल ही में सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए नसरुद्दीन सैफी को नोएडा विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। सैफी के साथ सूरजपाल एडवोकेट भी नोएडा विधानसभा के प्रभारी होंगे। रामकुमार को नोएडा विधानसभा का अध्यक्ष, ताज मोहम्मद को उपाध्यक्ष, कैलाश राव को महासचिव, किशन भारती को सचिव और धर्मवीर कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज जाटव और बलराज भाटी को दादरी विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही सतपाल गौतम को दादरी का अध्यक्ष, रामवीर प्रजापति को उपाध्यक्ष, बलराज को महासचिव, नंद किशोर को सचिव और किरणपाल कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

जेवर की जिम्मेदारी जोगेंद्र सिंह के कंधों पर 
दीपक बौद्ध और प्रमोद कुमार को जेवर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि जेवर विधानसभा की कमेटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली कमेटी जेवर अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में काम करेगी। इसके अलावा विजेंद्र सिंह को बहुजन वालंटियर फोर्स का जिला संयोजक, बेगम खुर्शीद बानो को नोएडा विधानसभा संयोजक, सुभाष कुमार को दादरी विधानसभा संयोजक, शिव कुमार को जेवर विधानसभा संयोजक बनाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.