नोएडा का पहला डॉग शेल्टर शुरू हुआ, आवारा कुत्तों को मिलेंगी यह सुविधाएं

Noida News : नोएडा का पहला डॉग शेल्टर शुरू हुआ, आवारा कुत्तों को मिलेंगी यह सुविधाएं

नोएडा का पहला डॉग शेल्टर शुरू हुआ, आवारा कुत्तों को मिलेंगी यह सुविधाएं

Tricity Today | नोएडा का पहला डॉग शेल्टर शुरू हुआ

Noida News : पिछले साल के आखिर में नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने आवारा और पालतू कुत्तों के लिए पैट्स पॉलिसी लागू की थी। जिसके बाद यह पॉलिसी लागू करने वाला नोएडा उत्तर प्रदेश का पहला शहर बन गया। अब शुक्रवार की दोपहर नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी (Ritu Maheshwari IAS) ने शहर में पहले डॉग शेल्टर का उद्घाटन किया है। इस डॉग शेल्टर में आवारा कुत्तों को रखा जाएगा। उनके खाने-पीने, इलाज और रखरखाव के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। जल्दी ही दूसरा डॉग शेल्टर भी शुरू होने वाला है।

शहर के सेक्टर-50 में बना पहला डॉग शेल्टर
शहर के सेक्टर 50 में डॉग शेल्टर का उद्घाटन सीईओ रितु महेश्वरी ने किया है। सेक्टर के खूंखार और बीमार कुत्तों को इस शेल्टर होम में रखा जाएगा। अक्सर सेक्टरों में काफ़ी सख्या में अचानक कुत्तों की भीड़ बढ़ जाती है। कुत्ते अक्रोशित और खूंखार हो जाते हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर हमले करने लगते हैं। इन परेशानियों का समाधान करने के लिए नोएडा अथॉरिटी डॉग शेल्टर पॉलिसी लेकर आई है। नोएडा अथॉरिटी के विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कि सेक्टर की आरडब्ल्यूए अपने खर्च से डॉग शेल्टर का रखरखाव करेगी। सेक्टर-50 में पहला शेल्टर होम बनकर तैयार हुआ है। इस शेल्टर होम में डॉक्टर रहेगा। वह कुत्तों का इलाज करेंगे।

फीडिंग पॉइंट पर कुत्तों को खाना खिलाने का इंतजाम
अब सेक्टर या हाउसिंग सोसायटी में लोग जहां-तहां आवारा कुत्तों को खाना नहीं खिला पाएंगे। सोसाइटी या सेक्टर में एक निश्चित जगह पर फीडिंग पॉइंट बनाया जाएगा। उसी जगह लोग कुत्तों को खाना खिला सकते हैं। डॉग शेल्टर और फीडिंग पॉइंट का मैनेजमेंट सेक्टर की आरडब्ल्यूए करेगी। गलत ढंग से कुत्तों को खाना खिलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले एक साल के दौरान शहर में आवारा कुत्तों के हमले तेजी से बढ़े हैं। सेक्टर-100 की एक हाउसिंग सोसायटी में पिछले साल एक मासूम बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। उस हमले में बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद शहर के लोगों में आक्रोश आया और नोएडा अथॉरिटी ने नई पॉलिसी लागू की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.