5 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का प्रयास करने वाले को 10 साल की कैद, पांच साल बाद सुनाई सजा

नोएडा : 5 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का प्रयास करने वाले को 10 साल की कैद, पांच साल बाद सुनाई सजा

5 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का प्रयास करने वाले को 10 साल की कैद, पांच साल बाद सुनाई सजा

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने उसके  ऊपर 10 हजार का आर्थिक दंड लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। केस की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार प्रथम ने की है।

क्या है पूरा मामला
विशेष लोक अभियोजन अधिकारी जेपी भाटी ने बताया कि वर्ष 2017 में नोएडा के एक पार्क में खेल रही 5 साल की बच्ची को आरोपी युवक ने पैसे का लालच देकर पकड़ लिया था। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कोशिश की थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंच गई। इस बीच आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से भागा, लेकिन लोगों ने आरोपी को धर दबोचा था। 

सुनवाई में 7 गवाह पेश हुए
पुलिस ने आरोपी आशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान कुल 7 गवाह पेश हुए। अदालत ने गवाह एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आशु को दोषी मानते हुए दस साल के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.