पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

नोएडा में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 :  पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

ट्राई सिटी | महिलाओं को जानकारी देती पुलिस अधिकारी

Noida News : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में रविवार को मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 का शुभारंभ किया गया। यह अभियान शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए आयोजित किया गया है। 90 दिवसीय इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान पुलिस की महिला सुरक्षा टीम ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गांवों, सोसायटियों और लेबर कॉलोनियों में जाकर महिलाओं से संवाद किया और उन्हें विभिन्न प्रकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लैंगिक अपराधों और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में दी गई विभिन्न जानकारी
महिला पुलिसकर्मियों ने अभियान के दौरान विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिला सुरक्षा टीम ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098। इसके साथ ही अभियान में महिलाओं को यह समझाया गया कि वे कार्यस्थल, स्कूल या कॉलेज में होने वाले लैंगिक अपराधों या घरेलू हिंसा की घटनाओं को चुपचाप न सहें। उन्हें तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि त्वरित सहायता मिल सके।

महिला सहायता हेल्प डेस्क के बारे में बताया
इस अभियान के तहत सभी थानों में महिला सहायता हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जहां महिला आरक्षी हर मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायता प्रदान करती हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। मिशन शक्ति अभियान न केवल महिलाओं को सुरक्षा का अनुभव दिलाता है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है। इस प्रकार के अभियानों से समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और इससे उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.