रामलीला मैदान में जुटने शुरू हुए लोग, नोएडा पुलिस और RAF की टीम ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा

नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत : रामलीला मैदान में जुटने शुरू हुए लोग, नोएडा पुलिस और RAF की टीम ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा

रामलीला मैदान में जुटने शुरू हुए लोग, नोएडा पुलिस और RAF की टीम ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा

Tricity Today | नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत

Noida News : आज 21 अगस्त 2022 को भंगेल के रामलीला मैदान में त्यागी समाज की महापंचायत है। इस महापंचायत में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की आशंका बताई जा रही है। जिसको लेकर नोएडा पुलिस और RAF की टीम सुरक्षा की दृष्टि से तैनात की गई है। भंगेल के रामलीला मैदान में लोगों का आना शुरू हो गया है। इन इलाकों के त्यागी भूमिहार आएंगे
रामलीला मैदान में आने के लिए तीन मुख्य द्वार खोले गए हैं। जहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस महापंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और अन्य राज्यों के भी त्यागी भूमिहार आएंगे। पिछले काफी समय से इस महापंचायत को सफलतापूर्वक बनाने के लिए त्यागी समाज के बड़े नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, आगरा, मुरादाबाद, राजस्थान और हरियाणा समेत काफी इलाकों में लोगों के साथ पंचायत का रहे हैं।

क्या है महापंचायत का मुख्य कारण
त्यागी समाज का कहना है कि त्यागी समाज की बेटी अनु त्यागी को नोएडा पुलिस और प्रशासन के द्वारा प्रताड़ित किया गया है। कुछ स्थानीय नेताओं के दबाव में आकर अनु त्यागी को अवैध तरीके से थाने में बैठा कर रखा है। यह महापंचायत अनु त्यागी को इंसाफ दिलाने के लिए हो रही है। ऐसा त्यागी समाज के बड़े नेताओं का कहना है।

अनु त्यागी का वीडियो वायरल, डॉ.महेश शर्मा पर षड्यंत्र रचने का आरोप
श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सर्व समाज से कहा है कि भारी से भारी संख्या में समर्थन करें। अनु त्यागी ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा पर षड्यंत्र रचने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि जिस तरह मेरे पति को षड्यंत्र रचकर जेल भिजवाया गया है, अब गेझा में होने वाली महापंचायत को भी विफल करने के लिए सांसद के समर्थक तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उनका प्रयास इस महापंचायत को विफल करना है, लेकिन किसी भी अफवाह और गलत सूचना से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.