शुभम अग्रवाल की उपलब्धि, बास्केटबॉल के मैदान पर गौतमबुद्ध नगर का नाम किया रोशन 

खेलकूद : शुभम अग्रवाल की उपलब्धि, बास्केटबॉल के मैदान पर गौतमबुद्ध नगर का नाम किया रोशन 

शुभम अग्रवाल की उपलब्धि, बास्केटबॉल के मैदान पर गौतमबुद्ध नगर का नाम किया रोशन 

Tricity Today | शुभम अग्रवाल

Noida News : नोएडा स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल के कक्षा 8 के छात्र शुभम अग्रवाल ने हाल ही में 28वीं यूपी स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अपनी उम्दा प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर जिले की बॉयज टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार टीम की बदौलात शुभम ने टीम को तीसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई और ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान
बास्केटबॉल के प्रति शुभम की रुचि बचपन से ही है। महज 6 साल की उम्र से ही उन्होंने इस खेल की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उनके अथक परिश्रम और निरंतर अभ्यास ने अब फलित रूप लिया है। एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर की बॉयज टीम ने 28 सालों में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है।

मेरठ के मेरठ पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में गर्ल्स टीम ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉयज टीम के कोच गगन बैसोया और गर्ल्स टीम की कोच ने अपनी टीमों का मार्गदर्शन किया। शुभम और अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिले की खेल प्रतिभा को नया आयाम मिलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.