व्यास जी ने कहा- भगवान कृष्ण की कोई भी लीला अकारण नहीं 

नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा  : व्यास जी ने कहा- भगवान कृष्ण की कोई भी लीला अकारण नहीं 

व्यास जी ने कहा- भगवान कृष्ण की कोई भी लीला अकारण नहीं 

Tricity Today | नोएडा में श्रीमद्भागवत कथा

Noida News : सेक्टर-20 मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास सुधीर कृष्ण महाराज ने कहा, भगवान कृष्ण की कोई भी लीला अकारण नहीं है। उसके पीछे समाज सुधार की भावना रहती है। माखन चोरी के पीछे भी दूध, दही, माखन का  कंस के पास मथुरा जाने से रोकना था।

गोमाता में होता है सभी देवी देवताओं का वास
पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर में हो रही भागवत कथा में महाराज श्री ने कहा कि  कंस एक दुष्ट राजा था। वह अपने पहलवानों को खिलाकर उनसे जनता पर अत्याचार करवाता था। इसलिए भगवान ने दूध, दही और माखन को चोरी करना उचित समझा, लेकिन मथुरा नहीं जाने दिया। भगवान ने स्वयं भी गौपालन किया। अपितु इन्द्र के स्थान पर गोवंश का संवर्धन करने वाले श्री गिरिराज की पूजा कराने की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि गौमाता में हिंदू धर्म के सभी देवताओं का वास है। इसलिए केवल गौमाता की पूजा करने से तथा भरपेट भोजन कराने से ही समस्त देवताओं की पूजा हो जाती है। कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का भी प्रसंग सुनाया।

इन्होंने किया धर्म लाभ
कथा व्यास ने कहा कि वह बिना कोई दक्षिणा लिये गौमाता की सेवा के लिए कथा करते हैं। यह कथा भी रजत विहार, सेक्टर-62 चौक पर चलाई जा रही। कथा गौशाला की सहायता के लिए हो रही है। इस अवसर पर महेन्द्र गर्ग, राजवीर सारस्वत, सुनील हरिबोल,  प्रीति गर्ग, श्रीमती वधावन, ओपी गोयल, हिंदू वाहिनी के अध्यक्ष सुधीर कश्यप, कुलदीप गुप्ता, जगमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.