स्कूटी सवार दो लड़कियों ने किया फूहड़ डांस, पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

मेट्रो के बाद नोएडा की सड़क पर अश्लीलता : स्कूटी सवार दो लड़कियों ने किया फूहड़ डांस, पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

स्कूटी सवार दो लड़कियों ने किया फूहड़ डांस, पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान

Tricity Today | स्कूटी सवार दो लड़कियां फूहड़ डांस करते हुए

Noida News : सोशल मीडिया पर अपने रील को ट्रेंड कराने के लिए युवा किस हद तक पहुंच जाते हैं। इसका एक एग्जांपल आपको आज हम इस खबर में देंगे। दरअसल रविवार को डीएमआरसी की मेट्रो में एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें दो लड़कियां एक बॉलीवुड गाने पर एक दूसरे को फूहड़ ढंग से रंग लगाती हुई दिख रही थी। अब इन्हीं दो लड़कियों का एक वीडियो सोमवार को होली के दिन नोएडा में भी वायरल हुआ है। आइए अब आपको बताते हैं कि इन दो लड़कियों ने नोएडा की सड़क पर कैसा फुहड़पन दिखाया है।

पुलिस ने काटा 33 हजार रुपये का चालान 
सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है दो युवतियां एक दूसरे की तरफ मुंह करके एक स्कूटी पर बैठी है और एक दूसरे को गुलाल लगा रही है। तीसरा युवक स्कूटी चला रहा है। दोनों युवतियों द्वारा इस तरह से होली के मनाता देख लोगों में काफी गुस्सा भी है। लोगों ने पुलिस को टैग कर कार्यवाही मांग की है। इस वीडियो को बनाकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। फिलहाल पुलिस ने यूपी-16 रजिस्ट्रेशन के चलते स्कूली मालिक का 33 हजार रुपये का चालान किया है।

इन्हीं दो लड़कियों ने मेट्रो में भी किया अश्लील डांस
डीएमआरसी की मेट्रो के बाद नोएडा की सड़कों पर भी होली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूटी पर दो युवतियां एक दूसरे को रंग लगा रही है। वहीं युवक स्कूटी चला रहा है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। वीडियो करीब एक मिनट का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रीति मौर्या के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.