ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी ने लगाया पोस्टर, लिखा- 'यूनाइटेड रेजुडेंट्स अगेंस्ट इंजस्टिस'

Shrikant Tyagi Issue : ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी ने लगाया पोस्टर, लिखा- 'यूनाइटेड रेजुडेंट्स अगेंस्ट इंजस्टिस'

ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी ने लगाया पोस्टर, लिखा- 'यूनाइटेड रेजुडेंट्स अगेंस्ट इंजस्टिस'

Tricity Today | ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी

Noida News : नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर आज गेझा गांव में त्यागी समाज की महापंचायत हो रही है। जिसमें भारी भीड़ उमड़ रही है। दूसरी ओर एकता का प्रदर्शन करने के लिए ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने एक पोस्टर लगाया है। जिस पर लिखा गया है, "यूनाइटेड रेजिडेंट अगेंस्ट इंजस्टिस।" उत्पीड़न, दबंगई, महिलाओं का अपमान, गाली-गलौज और अतिक्रमण के खिलाफ यह पोस्टर सोसाइटी में चस्पा किए गए हैं।

आपको बता दें कि 5 अगस्त की दोपहर ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में श्रीकांत त्यागी और एक महिला के बीच विवाद, गाली गलौज और मारपीट हुई थी। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया। श्रीकांत त्यागी जेल में है। उन पर गैंगस्टर लगाया गया है। दूसरी ओर श्रीकांत का परिवार और त्यागी समाज कुछ मुद्दों को लेकर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा पर कुपित हैं। कुल मिलाकर यह पूरा मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। आज गेझा गांव में होने वाली महापंचायत पर सरकार, भारतीय जनता पार्टी, पुलिस, प्रशासन और नोएडा शहर के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

क्या है महापंचायत का मुख्य कारण
त्यागी समाज का कहना है कि त्यागी समाज की बेटी अनु त्यागी को नोएडा पुलिस और प्रशासन के द्वारा प्रताड़ित किया गया है। कुछ स्थानीय नेताओं के दबाव में आकर अनु त्यागी को अवैध तरीके से थाने में बैठा कर रखा है। यह महापंचायत अनु त्यागी को इंसाफ दिलाने के लिए हो रही है। ऐसा त्यागी समाज के बड़े नेताओं का कहना है।

इन इलाकों के त्यागी भूमिहार आएंगे
रामलीला मैदान में आने के लिए तीन मुख्य द्वार खोले गए हैं। जहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस महापंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और अन्य राज्यों के भी त्यागी भूमिहार आएंगे। पिछले काफी समय से इस महापंचायत को सफलतापूर्वक बनाने के लिए त्यागी समाज के बड़े नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, आगरा, मुरादाबाद, राजस्थान और हरियाणा समेत काफी इलाकों में लोगों के साथ पंचायत का रहे हैं।

अनु त्यागी ने का आरोप
महापंचायत से पहले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने अपने बच्चों के साथ एक मार्मिक ऑडियो अपील जारी की है। अनु त्यागी ने सर्व समाज से कहा है कि भारी से भारी संख्या में समर्थन करें। अनु त्यागी ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा पर षड्यंत्र रचने का आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि जिस तरह मेरे पति को षड्यंत्र रचकर जेल भिजवाया गया है, अब गेझा में होने वाली महापंचायत को भी विफल करने के लिए सांसद के समर्थक तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उनका प्रयास इस महापंचायत को विफल करना है, लेकिन किसी भी अफवाह और गलत सूचना से प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.