मेट्रो स्टेशन के पास घर का दिखाया था सपना, अब हुई कार्रवाई

नोएडा में आशियाना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी :  मेट्रो स्टेशन के पास घर का दिखाया था सपना, अब हुई कार्रवाई

 मेट्रो स्टेशन के पास घर का दिखाया था सपना, अब हुई कार्रवाई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में महिला से प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के पास प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से साढ़े तीन लाख रुपये ठगे गए थे। पुलिस ने इस मामले में अब महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुमराह करने के बाद कराई फर्जी रजिस्ट्री 
थाना प्रभारी अवध प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों महिला ने शिकायत दी थी कि विकास और उसके साथियों ने उसे प्लॉट दिलाने का वादा किया और इसके एवज में तीन लाख 50 हजार रुपये ले लिए। तय समय पर जब महिला को प्लॉट नहीं मिला तो उसने विकास को टोका। इसके बाद विकास कई महीने तक महिला को गुमराह करता रहा और इस बीच आरोपी ने फर्जी रजिस्ट्री भी करा दी। अंत में उसने रकम वापस करने से इनकार कर दिया। 

पुलिस का बयान 
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज करने के बाद से विकास और उसके साथियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.