कहा- परिवर्तन चाहती है एमपी की जनता, आप दिखाएगी दमखम

प्रयागराज में भगवंत मान ने भरी हुंकार : कहा- परिवर्तन चाहती है एमपी की जनता, आप दिखाएगी दमखम

कहा- परिवर्तन चाहती है एमपी की जनता, आप दिखाएगी दमखम

Tricity Today | प्रयागराज में भगवंत मान ने भरी हुंकार

Prayagraj News : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी सियासी दल पूरे दमखम से चुनावी कुरुक्षेत्र में कूद चुके हैं। इसमें आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं है। गुरुवार की सुबह यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ताकत दिखाएगी।

पार्टी कर रही सीटों का सर्वे
भगवंत मान ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। वहां जनता ने इस बात परिवर्तन का मन बना लिया है। इसमें आम आदमी पार्टी को व्यापक समर्थन मिलेगा। पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी? अभी इसका सर्वे चल रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। 

दो दिन के दौर पर मध्य प्रदेश गए थे मान
भगवंत मान दो दिन पहले प्रयागराज से होकर मध्य प्रदेश के रीवा जनपद गए थे। सतना और मैहर जनपद का भी दौरा किया। बुधवार की रात वह प्रयागराज आकर सर्किट हाउस में रुके। गुरुवार की सुबह स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की। उन्हें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.