बुलंदशहर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाई रोक, उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपए तक होगा जुर्माना

Google Image | Symbolic Photo



Pahasu : देश के कई जिले और शहरों में पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम या खत्म करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाते हैं। पर्यावरण का ध्यान रखने के लिए समय-समय पर लोगों से अपील की जाती है कि वे प्लास्टिक की पॉलीथिन का इस्तेमाल कम करें या ना करें। नगर पहासू पंचायत बुधवार से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ ऐसा ही एक अभियान चलाएगी। सभी प्रतिबंधों का पालन करने के लिए अधिकारियों ने कस्बे के व्यापारी और आम लोगों के साथ बैठक की।

25 हजार रुपए तक हो सकता है जुर्माना 
पहासू में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कई दिनों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कस्बे के कई व्यापारी और आम लोगों के साथ बैठक की और बताया कि अभियान के तहत नियमों का पालन करना अनिवार्य है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशो का उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 

3 जुलाई तक हो रहे अभियान में लोगों से की जा रही सहयोग की अपील 
यह अभियान 29 जून से 3 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान में आम जनता से बातचीत कर उनके सहयोग की अपील की जा रही है। अभियान में आम जनता को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया जा रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक के उत्पाद से दूरी बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यदि प्रतिबंधों का उल्लंघन किया जाता है तो जुर्माने की जानकारी भी दी जा रही है।

अन्य खबरें