Bulandshahr BREAKING : अवैध संबंध के शक में भाई को मारी गोली, बीवी को भी नहीं छोड़ा

बुलंदशहर | 6 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | इरशाद की बीवी मंजीरा



Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी बीवी और चचेरे भाई को गोली मार दी। इस समय भाई की हालत बेहद नाजुक है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। यह पूरी घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में स्थित चिट्टा गांव की है।

क्यों मारी गोली?
जानकारी के मुताबिक आरिफ और इरशाद दोनों चचेरे भाई हैं। इरशाद को शक था कि उसके चचेरे भाई आरिफ के अवैध संबंध उसकी बीवी से हैं। इसको लेकर इरशाद ने अपने भाई को गोली मार दी। आरोपी ने अपने भाई के साथ बीवी को भी गोली मारी है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। आला अफसर मौके पर पहुंचे है। पुलिस का कहना है कि तत्काल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अन्य खबरें