बुलंदशहर बैंक में लूट का 48 घंटे में खुलासा : मुंबई जाकर रंगीन जिंदगी जीने का था सपना, पुलिस ने किया चकनाचूर

बुलंदशहर | 7 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | मुठभेड़ में घायल



Bulandshahr News : बुलंदशहर में हुई बैंक लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। यह घटना सोमवार को हुई थी। दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही घटना का खुलासा कर दिया। बुधवार को पुलिस की आरोपियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो लोग बदमाश घायल हुए हैं। जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। 

मुंबई में रंगीन दुनिया बसाना चाहते थे आरोपी 
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने इंडियन ओवरसीज बैंक की नीमखेड़ा शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 48 घंटे के अंदर दो आरोपी आबिद और अहमद को गोली मारकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनका तीसरा साथी अंकित मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की थी। इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी आबिद इससे पहले मुंबई में रंगीन लाइफ जी चुका है। वहां से आने के बाद उसने अपने दोस्तों को मुंबई की रंगीन दुनिया के बारे में बताया, लेकिन उनके पास वहां जाने के लिए पैसे नहीं थे। इसके लिए दोस्तों और भाइयों ने मिलकर बैंक को लूटने का प्लान तैयार किया।

400 सीसीटीवी खंगाले, टोल पर नाकाबंदी की 
आबिद, अहमद और अंकित तीन दोस्तों ने मिलकर इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया था। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन, वे यह नहीं जानते थे कि इस घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस उन्हें ढूढ़ निकलेगी। इस मामले में आबिद का एक भाई भी हिरासत में लिया गया है। तीनों आरोपी बुलंदशहर के छतारी के निवासी हैं। पुलिस ने तलाश के लिए 400 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद अपाची बाइक से फरार हुए थे। इसके लिए पुलिस ने 1300 अपाचे बाइक व तीन टोल पर नाकेबंदी की थी। आबिद और अहमद मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। वहीं, अंकित की तलाश अभी जारी है।

अन्य खबरें