बुलंदशहर : दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर पैठ में बकरा खरीदने गया फर्जी दरोगा गिरफ्तार

Google Image | Wearing Fake Uniform Of Police Officer



Khurja : उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर से पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर व्यापारियों से उगाही कर रहा था। दिल्ली का रहने वाला व्यक्ति दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर व्यापारियों पर रॉब जमा रहा था और उगाही कर रहा था। संदिग्ध गतिविधियां लगने के बाद पुलिस ने पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब इस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

दिल्ली के निवासी ने वहीं से खरीदी थी दरोगा की वर्दी 
पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर खुर्जा में अवैध काम कर रहा था। आरोपी दिल्ली के भजनपुरा का रहने वाला है। आरोपी का नाम शोएब बताया जा रहा है। आरोपी की दो बहनों की शादी खुर्जा में ही हुई है। आरोपी खुर्जा आया हुआ था। उसने दिल्ली से एक दरोगा की वर्दी खरीदी थी। उसी वर्दी को पहनकर वह खुर्जा में रॉब झाड़ रहा था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहन कर पैठ में बकरे खरीदने गया था और वहां पर अपना रौब दिखाते हुए धोखाधड़ी की कोशिश कर रहा था। 

पुलिस पूछताछ के बाद हुआ गिरफ्तार, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज 
एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार के मुताबिक जब खुर्जा पुलिस गश्त कर रही थी तभी मार्केट में उन्हें एक पुलिस की वर्दी पहने हुए युवक दिखा। उसकी गतिविधियां कुछ संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वह वर्दी पहन कर घूम रहा फर्जी दरोगा है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम शोएब बताया। उसने कहा कि उसने वह वर्दी दिल्ली से ही खरीदी थी और यहां आकर व्यापारियों पर रौब जमाने की कोशिश कर रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें