DUSU Election Result 2023 : दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम, NSUI के खाते में एक सीट

Tricity Today | तुषार डेढ़ा,सुशांत धनकड़, अपराजिता, सचिन बैंसला



Delhi News : चार साल बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए डूसू इलेक्शन 2023 में ABVP के ख्नाते में तीन सीटें आई हैं। जबकि एनएसयूआई के खाते में एक सीट गई है। छात्रसंघ चुनावों के परिणाम आ चुके हैं जिसमें अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भाजपा की छात्र इकाई ABVP ने कब्जा कर लिया है, जबकि एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। बता दें 2019 में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनावों में ABVP के खाते में चार में से तीन सीटें आईं थी। जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI को मात्र एक सीट पर संतोष करना पड़ा था।
किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी बधाई
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर एबीवीपी (ABVP) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को डीयू में चारों सीटों पर जीत दर्ज करने पर बधाई दी। रिजिजू ने कांग्रेस सांसद पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि राहुल गांधी के डीयू दौरे पर आने से एबीवीपी के वोट में बढ़ोतरी हुई। डीयू नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ जश्न शुरू कर दिया है।

24 राउंड की वोटों की गिनती के बाद ये रहे परिणाम :
अध्यक्ष : तुषार डेढ़ा
एनएसयूआई   17833
एबीवीपी         21555
नोटा              2379

उपाध्यक्ष : अभि दहिया
एनएसयूआई    19703
एबीवीपी         18763
नोटा              3449

सचिव : अपराजिता
एनएसयूआई         9742
एबीवीपी              22562
नोटा                   4544

संयुक्त सचिव : बैसला
एनएसयूआई      13058
एबीवीपी            22833
नोटा                 4197

जीत की ओर एबीवीपी के प्रत्याशी
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। एबीवीपी ने प्रेजिडेंट पोस्ट समेत चारों पदों पर बढ़त हासिल की। एबीवीपी के तुषार डेढ़ा ने अध्यक्ष पद पर आगे चल रहे हैं। वहीं, वाइस प्रेजिडेंट पद पर सुशांत धनखड़ ने भी बढ़त बनाई हुई है। सेक्रेटरी पोस्ट पर अपराजिता ने एनएसयूआई की यक्षना शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला है। जॉइट सेक्रेटरी पोस्ट पर सचिन बैंसला ने भारी बढ़त बना रखी है। डीयू स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन में प्रेजिडेंट, वाइस प्रेजिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइट सेक्रेटरी पदों के लिए 24 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 

ये थे ABVP और NSUI के उम्मीदवार
ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए तुषार डेढ़ा, उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनकड़, सचिव पद पर अपराजिता तथा संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैंसला को मैदान में उतारा है। वहीं, एनएसयूआई (NSUI) के हितेश गुलिया अध्यक्ष, अभि दहिया उपाध्यक्ष पद, यक्ष्ना शर्मा सचिव पद और शुभम कुमार चौधरी संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में थे। 

एसएफआई (SFI) पैनल में अध्यक्ष पद के लिए आरिफ सिद्दीकी, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित, सचिव पद की अदिति त्यागी, संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार निष्ठा सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। इसी तरह एआईएसए (AISA) की ओर से आयशा अहमद खान अध्यक्ष पद, अनुष्का चौधरी उपाध्यक्ष पद, सचिव पद पर आदित्य प्रताप सिंह और संयुक्त सचिव पद पर अंजलि कुमारी पर भरोसा जताया था।

अन्य खबरें