अच्छी खबर : विश्व व्यापार मेले में दिखी यमुना प्राधिकरण के विकास कार्यों की झलक, गौतमबुद्ध नगर बन रहा नंबर-1

Tricity Today | विश्व व्यापार मेले में दिखी यमुना प्राधिकरण के विकास कार्यों की झलक



New Delhi : दिल्ली के प्रगति मैदान में विश्व व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरण के अलावा यमुना विकास प्राधिकरण ने भी अपना स्टॉल लगाया है। मंगलवार को यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र को विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस समय देश के चुनिंदा गतिशील प्राधिकरणों में से एक है।

योगी आदित्यनाथ के सपने हो रहे साकार
डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि आज के समय में सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी पर भी काफी तेजी के साथ कार्य चल रहा है। प्रगति मैदान में लगे विश्व व्यापार मेले में यमुना प्राधिकरण ने अपने विकास कार्यों की झलक दिखाई।

पूरे विश्व में गौतमबुद्ध नगर की अलग पहचान
इससे पहले सोमवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने भी अपने विकास कार्यों को विश्व व्यापार मेले के सामने पेश किया। दोनों प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय में गौतमबुद्ध नगर ना ही केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना ली है।

अन्य खबरें