केजरीवाल के परिवार का नया ठिकाना : 4 अक्टूबर से इस सांसद के आवास में रहने की तैयारी

Google Image | अरविंद केजरीवाल



Delhi News : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपने सरकारी आवास को छोड़कर नए ठिकाने पर जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल शुक्रवार को अपने आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास से निकलेंगे और यह वहां आज उनका अंतिम दिन होगा। हालांकि, वे अपने पुराने गाजियाबाद स्थित कौशांबी वाले घर में वापस नहीं लौटेंगे। जैसा कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था। अब उनका नया पता भी फाइनल हो चुका है, लेकिन इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
 
क्यों नहीं गए कौशांबी स्थित आवास 
कौशांबी में स्थित घर जहां केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने से पहले रहते थे। दिल्ली के करीब स्थित है लेकिन इसे छोड़ने के पीछे कई व्यावहारिक और सुरक्षा कारण हो सकते हैं। कौशांबी गाजियाबाद के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित है। जहां मुख्यमंत्री के पद के अनुरूप सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करना थोड़ा कठिन हो सकता है। इसके अलावा कौशांबी घर में भी कुछ समय से मरम्मत और नवीनीकरण की जरूरतें बताई जा रही थीं। जो इसे अस्थायी रूप से रहने के लिए अनुकूल नहीं बनाता।

अब आम आदमी पार्टी के सांसद आवास में रहेंगे अरविंद केजरीवाल 
खबरों की मानें तो अरविंद केजरीवाल अब आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के सरकारी आवास में रहने जा रहे हैं। अशोक मित्तल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक सरकारी आवास में रहते हैं और अब केजरीवाल उसी आवास में अपने परिवार के साथ शिफ्ट होने वाले हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल के सामने पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों, सांसदों और विधायकों ने अपने घर की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने अशोक मित्तल के घर का चुनाव किया। यहां आप सांसद अशोक मित्तल भी रहते हैं। अशोक मित्तल को 2022 में आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से राज्यसभा के लिए चुना गया था। बतौर सांसद उन्हें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक सरकारी आवास मिला था, जहां अब अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ रहेंगे। 

सफल व्यवसायी हैं सांसद अशोक मित्तल 
आम आदमी पार्टी के नेता अशोक मित्तल एक सफल व्यवसायी हैं। जिन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर के रूप में ख्याति पाई। 2022 में AAP ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा के लिए चुना। बतौर सांसद उन्हें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सरकारी आवास मिला है। 4 अक्टूबर को केजरीवाल का परिवार मित्तल के घर में शिफ्ट होगा।

अन्य खबरें