बड़ी खबर : 26 जनवरी को लाल किले पर तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में अहम जानकारी हाथ लगी

Tricity Today | मनिंदर सिंह



गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले पर तलवार लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा फैलाने वाले अभी तक सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी पर किसानों ने दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर यात्रा निकालने का वादा किया था। लेकिन किसानों ने पुलिस के साथ विश्वासघात करते हुए देश के शुभ दिन 26 जनवरी पर दिल्ली में शांतिपूर्ण यात्रा के नाम पर हिंसा की थी।

पुलिस ने बताया कि उस दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। जिसमें मनिंदर सिंह नाम का एक युवक लाल किले पर तलवार लहराया था। इसके अलावा मनिंदर के साथियों ने पुलिस पर हमला भी किया था। उसके बाद से ही मनिंदर लगातार फरार होकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने बुधवार की सुबह मनिंदर सिंह को पीतमपुरा से गिरफ्तार किया है। मनिंदर सिंह उर्फ मोनी के पास से पुलिस को दो तलवार भी बरामद हुई हैं। पुलिस का कहना है कि मोनी ने कुछ लोगों को इस हिंसा में शामिल होने के लिए भड़काया भी था।

पुलिस को जांच और पूछताछ में पता चला है कि मनिंदर सिंह ने लोगों को लाल किले पर तोड़-फोड़ के लिए उकसाया था। मनिंदर सिंह स्वरूप नगर में अपने घर के पास एक खाली प्लॉट में तलवार प्रशिक्षण स्कूल भी चलाता है। उसके फोन में 26 जनवरी के दिन की गई तलवार बाजी की एक लंबी वीडियो भी मिली है। वहीं कई सारी तस्वीरें उसकी सिंघू बॉर्डर पर होने की तस्दीक भी करती हैं। 

अन्य खबरें