बड़ा खुलासा : मुंबई वाली आइसक्रीम में ऑपरेटर मैनेजर की कटी उंगली निकली थी, गाजियाबाद से जुड़ा रहस्य!

Tricity Today | आइसक्रीम में ऑपरेटर मैनेजर की कटी उंगली निकली थी



New Delhi/Ghaziabad News : मुंबई में एक आइसक्रीम में मानव अंगुली मिलने की हैरान करने वाली घटना में एक नया मोड़ आया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में गहन जांच करते हुए अंगुली के मालिक की पहचान कर ली है। जिसके बाद फॉर्च्यून कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। शुरुआत में बताया गया था कि आइसक्रीम रैपर पर मैन्युफैक्चरिंग की तारीख 11 मई 2024 और एक्सपायरी डेट 10 मई 2025 दर्शाई गई है। यह आइसक्रीम गाजियाबाद स्थित लक्ष्मी आइसक्रीम्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई थी, लेकिन जांच में पता चला कि पुणे स्थित फॉर्च्यून कंपनी में आइसक्रीम पैकिंग के दौरान यह घटना हुई।

क्या है पूरा मामला
बीते 11 मई 2024 को पुणे स्थित फॉर्च्यून कंपनी में आइसक्रीम पैकिंग के दौरान यह घटना हुई। कंपनी के असिस्टेंट ऑपरेटर मैनेजर ओमकार पोटे की दाहिने हाथ की मध्य अंगुली का एक टुकड़ा कट गया। उसके बाद लापरवाही से बिना उचित निरीक्षण के ही आइसक्रीम को पैक कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने फॉर्च्यून कंपनी के खिलाफ गंभीर लापरवाही का मामला दर्ज किया है। इस घटना ने ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग के प्रति लोगों में भय और आशंका पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा पर चिंता जता रहे हैं।

2 सेंटीमीटर लंबी मानव अंगुली थी
मुंबई के डॉक्टर ब्रेंडन फेराओ ने जेप्टो ऐप से यम्मो आइसक्रीम का बटरस्कॉच कोन ऑर्डर किया था। आइसक्रीम खाते समय उन्हें अपनी जीभ पर कुछ अजीब महसूस हुआ। जांच करने पर उन्होंने पाया कि वह एक 2 सेंटीमीटर लंबी मानव अंगुली थी। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की औइर जिसने व्यापक चर्चा छेड़ दी। अंगुली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। यह घटना खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण के मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अन्य खबरें