BIG BREAKING : राजस्थान सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दिल्ली में रेप केस दर्ज, जयपुर की युवती ने की शिकायत

Google Image | रोहित जोशी



News Delhi : राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस ने ज़ीरो एफआईआर दर्ज करके राजस्थान की सवाई माधोपुर पुलिस को जांच के लिये मामला सुपुर्द किया है। मिली जानकारी के मुताबिक गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर रेप केस दर्ज किया गया है। जयपुर की पीड़िता ने दिल्ली में रोहित पर रेप का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे रोहित जोशी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया है।

अन्य खबरें