असीम अरुण का सपा पर हमला : बोले- अखिलेश यादव सरकार ने उत्तर प्रदेश में फैलाया भ्रष्टाचार

Google Image | असीम अरुण



Ghaziabad News : गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरूण ने शनिवार को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रेसवार्ता की है। उन्होंने प्रदेश और जिले की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में रही सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके वक्त उत्तर प्रदेश में सिर्फ अवस्थाओं का बोलबाला रहा है। प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार था कि उसे ठीक करने में योगी सरकार को मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि कमिश्नर प्रणाली लागू होने से जिले की कानून-व्यवस्था में सुधार आया है। एक साल में 932 के अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। वहीं 57 आपराधिक मामलों में 64 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर जिले में पिंक बूथ जल्द बनाए जाएंगे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले ने कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। चाहे वह कोविड प्रबंधन हो, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हो, चाइल्ड सेक्स रेश्यो हो या अमृत सरोवार योजना, सभी में योगी सरकार ने उपलब्धि पाई हैं। प्रेसवार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, विधायक मंजू सिवाच, विधायक अजीत पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व मेयर आशा शर्मा, पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा, डीएम आरके सिंह, सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगरायुक्त नितिन गौड़, सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप चौहान और राज्यमंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें