गाजियाबाद : बाइक सवार व्यक्ति को बीच सड़क में गोलियों से भूना, इलाके में फैली सनसनी

Tricity Today | पुलिस छानबीन में जुटी



Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में दिन निकलते ही एक व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

10 राउंड फायरिंग की
गाजियाबाद लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बागपत का रहने वाला विकास कुमार बाइक पर सवार होकर अपने दफ्तर जा रहा था। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 4 बदमाशों ने विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। बदमाशों ने विकास के ऊपर करीब 10 राउंड फायरिंग की। जिसमें विकास की मौके पर ही मौत हो गई।

पूजा के साथ रहता था विकास
छानबीन में पता चला है कि विकास फिलहाल डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी पूजा के साथ रहता था। विकास के परिवार बागपत में रहता है। विकास अपनी बाइक पर सवार होकर ऑफिस के लिए जा रहा था। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

4 टीमें गठित
सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि विकास का रुपए लेनदेन का विवाद भी है। इस मामले में 4 टीम गठित की गई है। जो हर एक एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

अन्य खबरें