लोकसभा चुनाव 2024 : जनरल वीके सिंह का टिकट कटा, भाजपा ने इस दिग्गज नेता को बनाया गाजियाबाद से उम्मीदवार

गाजियाबाद | 2 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Photo | जनरल वीके सिंह



Ghaziabad News : भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार गाजियाबाद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसी के साथ जनरल वीके सिंह का टिकट काट दिया गया। उनके स्थान पर अतुल गर्ग को गाजियाबाद लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया गया है। इसकी घोषणा भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की देश शाम को की है। गाजियाबाद के अलावा मेरठ में अरुण गोविल को मैदान में खड़ा किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यह भारतीय जनता पार्टी की पांचवी लिस्ट है।

मेनका गांधी को इस सीट में मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने वेस्ट यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से राघव लखनपाल को उम्मीदवार बनाया है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से सर्वेश सिंह, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस से अनूप बाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत और बहराइच से डॉक्टर अरविंद गॉड को टिकट दिया है।

कौन हैं अतुल गर्ग
अतुल गर्ग की गिनती भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज विधायकों में होती है। वह इस समय गाजियाबाद लोकसभा सीट से विधायक हैं। अतुल गर्ग योगी आदित्यनाथ की सरकार में राज्य मंत्री जैसे अहम पद पर काम कर चुके हैं।उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली है। वर्ष 2022 में हुए लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने विशाल शर्मा को करीब एक लाख वोटों से हरा दिया था। इससे पहले वर्ष 2017 में हुए लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल को 70,000 वोटो से हराया था।

अन्य खबरें