‌खिंदौड़ा कांड में बड़ा अपडेट : गाजियाबाद पुलिस ने जाम लगाने और संपत्ति को नुकसान पहुचाने वाले 60 लोगों पर ठोका मुकदमा

गाजियाबाद | 3 महीना पहले | Dhiraj Dhillon

Tricity Today | निवाड़ी थाना पुलिस की हिरासत में आरोपी दीपक



Ghaziabad News : गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में बाग को लेकर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ा अपडेट है। वारदात के 20 दिन बाद निवाड़ी थाना पुलिस ने जाम लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मुकदमा निवाड़ी थाने में ही तैनात एसआई देवेंद्र कुमार की तहरीर पर दर्ज हुआ है। बता दें कि 21 जून को देर रात खिंदौड़ा गांव निवासी वेदप्रकाश त्यागी को ठेके पर लेने वाले 55 वर्षीय पप्पू कुरैशी और उनके बेटे 28 वर्षीय शाहनवाज उर्फ राजा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पप्पू का छोटा बेटा 22 वर्षीय चांद कई गोलियां लगने के बाद जख्मी हो गया। जिसका मेरठ में उपचार चला। 

मामले में चार की गिरफ्तारी
मामले में पुलिस ने सुधीर त्यागी, दीपक त्यागी और बिट्टू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार दीपक पर पुलिस ने 50 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था, निवाड़ी थाना पुलिस ने दो दिन पहले उसे भी गिरफ्तार कर लिया था।

नहर पटरी पर जाम लगा सार्वजनिक संपत्ति तोड़ी थी
पप्पू कुरैशी का परिवार मेरठ के जानी थानाक्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर धौलड़ी गांव का रहने वाला है। निवाड़ी थानाक्षेत्र के जंगल में नहर के पास हुए दोहरे हत्याकांड की खबर जंगल की आग की तरह फैली। 22 जून को सुबह करीब 10 बजे गंगनहर पटरी पर जमा हुई भीड़ ने हत्यारोपियों का एनकाउंटर और उनके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भीड़ ने जाम लगाकर नहर पटरी की रैलिंग और अन्य सार्वजनिक संपत्ति का भी नुकसान किया था। प्रदर्शनकारियों ने एनएच-58 पर जाकर जाम लगाने का काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें एनएच तक नहीं जाने दिया था।

अन्य खबरें