बड़ी खबर : कर्मचारी संघ के दिवंगत अध्यक्ष की पुण्यतिथि से पहले हुआ विवाद, आरोप लगने के बाद हटी होर्डिंग, जानें पूरा मामला

गाजियाबाद | 3 साल पहले |

Google Image | Ghaziabad Municipal Corporation



Ghaziabad News : नगर निगम मुख्यालय (Ghaziabad Municipal Corporation) में दिवंगत कर्मचारी नेता की पुण्यतिथि पर होर्डिंग लगाए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दिवंगत कर्मचारी के भाई ने यह होर्डिंग लगवाया गया था। मगर बाहरी व्यक्ति के होर्डिंग लगवाए जाने पर विभागीय कर्मचारियों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। बाहरी व्यक्तियों पर नगर निगम की राजनीति करने का आरोप मढ़ा गया। विवाद बढऩे पर शनिवार को यह होर्डिंग हटवा दिया गया। लेकिन यह मुद्दा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।  

बताते चलें कि नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिंद्र नागर की सालभर पहले मौत हो गई थी। नागर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में उनकी होर्डिंग लगी थी। यह होर्डिंग दिवंगत कर्मचारी हरिंद्र नागर के भाई पवी गुर्जर ने लगवाया था। होर्डिंग पर पवी गुर्जर का फोटो भी लगा था। इस पर नगर निगम के कर्मचारियों ने आपत्ति जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि पवी गुर्जर बाहरी व्यक्ति हैं। उन्हें इस तरह बगैर अनुमति के निगम कार्यालय परिसर में होर्डिंग नहीं लगवाना चाहिए था। यह निगम में राजनीति करना है। 

विवाद बढ़ने पर हटाया गया
दरअसल होर्डिंग में विभागीय कर्मचारियों की राजनीति से संबंधी कुछ बातें भी लिखी गई थीं। हालाकि कर्मचारी यूनियन ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे कर्मचारियों में यूनियन के प्रति भी नाराजगी दिखी। यह मुद्दा गरमाने पर नगर निगम के अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना पड़ा। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर शनिवार को अंतत: नगर निगम मुख्यालय से होर्डिंग को हटवा दिया गया। 

पहली पुण्यतिथि थी
बता दें कि विगत 17 अक्टूबर 2020 को हरिंद्र नागर का आकस्मिक निधन हो गया था। वह लंबे समय तक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रहे थे। रविवार को हरिंद्र की पहली पुण्यतिथि है। पहली पुण्यतिथि से 2 दिन पहले उनकी स्मृति में होर्डिंग लगवाया गया था। मगर यह होर्डिंग विवादों में घिर गया। बताया गया है कि हरिंद्र की पुण्यतिथि पर नगर निगम में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी थी। मगर अब इस पर संशय बना हुआ है।

अन्य खबरें