Ghaziabad News : इंस्टाग्राम पर पहले हुई दोस्ती फिर लव जिहाद, पीड़ित पिता ने बेटी को बचाने की पुलिस से लगाई गुहार

गाजियाबाद | 11 महीना पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | Symbolic



Ghaziabad News : जिले में लव जिहाद के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। कमिश्नरोट में लव जेहाद का एक और मामला उस समय उजागर हो गया कि जब मेरठ के रोहटा के गांव पूठखस में रहने वाली युवती को शहीदनगर में रहने वाले सावेज नामक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया।

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को तहरीर देते हुए युवती के पिता ने बताया कि है कि उसकी पुत्री इंस्टाग्राम एप का प्रयोग करती थी। इसी दौरान उसका संपर्क शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की शहीदनगर कॉलोनी निवासी सावेज से हो गई। उस समय सावेज ने उसकी पुत्री को अपना नाम आर्यन बताया था। बाद में सावेज ने उसकी पुत्री को अगवा कर लिया। उसकी पुत्री को कुछ पता नहीं चला है। 

पीड़ित पिता ने पुलिस से लगाई गुहार 
पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में किसी अनिष्ट की आशंका जताते हुए अपनी पुत्री को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पीडि़त का यह भी आरोप है कि पुलिस इस सनसनीखेज प्रकरण में उनकी मद्द करने के बजाय आरोपित पक्ष की पैरवी करते हुए उन्हें धमका रही है।

अन्य खबरें