Ghaziabad News: राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने एमएलसी एके शर्मा का जोरदार स्वागत किया, समस्याएं गिनाईं

Tricity Today | एमएलसी और पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा



Ghaziabad News: राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद एवं सामाजिक संस्था लोक प्रहरी ने रविवार को मोहननगर स्थित आईटीएस संस्थान के सभागार में गाजियाबाद आगमन पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, एमएलसी और पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा का अभिनंदन किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने गाजियाबाद की कोरोना काल तथा पिछले वर्ष की समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों की परेशानियों एवं परिस्थितियों का पूर्ण विवरण राष्ट्रीय व्यापार मंडल के बैनर तले एके शर्मा को सौंपा। 

कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन करते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज तथा प्रदीप चौधरी एवं लोक प्रहरी के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर अशोक नागर ने अतिथियों एवं व्यापार प्रतिनिधियों का स्वागत करते उनका आभार जताया। एके शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल के लोगों ने जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी भाइयों को एक मंच पर लाकर जो वार्तालाप कराया है वह महत्वपूर्ण है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पीडि़त परिवारों तक मदद पहुंचाने में व्यापारियों की अहम भूमिका रही। जिसके लिए हम हृदय से व्यापारी वर्ग का आभार प्रकट करते हैं।


प्रदेश में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का हमारा टारगेट है, जिसको जल्दी से जल्दी पूरा कर हमें एक मानदंड स्थापित करना है। उन्होंने योगी सरकार के इस फैसले की भी मंच से प्रशंसा की कि जिलाधिकारी सप्ताह में व्यापारियों के साथ एक बार अवश्य वार्ता करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिलाया व्यापारियों के संघर्ष में उनके कार्यकर्ता सदैव साथ रहेंगे। गाजियाबाद के व्यापारियों से रूबरू होकर उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं गाजियाबाद के उद्योग जगत एवं व्यापारिक क्षेत्र को एक नई पहचान तथा सम्मान मिले तथा व्यापारी फले फूले देश के आर्थिक संसाधनों में अपना योगदान दें। औद्योगिक घराने यदि गाजियाबाद में निवेश के लिए तैयार रहेंगे तो निश्चित रूप से क्षेत्र में खुशहाली आएगी यही हमारी प्राथमिकता है। 

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मेयर आशा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष दिनेश सिंगल, सत्येंद्र सिसोदिया, पूर्व मेयर आशु वर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, हातिम सिंह नागर, पंडित राकेश शर्मा, डॉ अशोक नागर, पंडित अशोक भारती, बालकृष्ण गुप्ता, संजय गोयल, डॉक्टर सोनिका शर्मा, गौरव गर्ग, हिमांशु शर्मा, अजय सिंघल, शलभ सिंघल, संदीप त्यागी, प्रवीण भाटी, विकास चुग, रामनिवास बंसल, पार्षद पदम चौधरी, सुखबीर ठाकुर, सुरेश सिंह, हरिओम गुप्ता, ओम दत्त, मुनेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें