Ghaziabad : मामूली बात पर पति बना दुश्मन, बैट से तोड़ी नाक की हड्डी, पुलिस ने सिखाया सबक

Google Image | Symbolic Image



Ghaziabad News : गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 में पति ने विवाद के चलते पत्नी को क्रिकेट बैट से बुरी तरह पीटा। जिससे वह घायल हो गई और साथ ही युवक ने महिला के ऊपर क्रिकेट बैट से वार किया जिस दौरान उसकी नाक की हड्डी टूट गई। उन्होंने अब पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कमरे में ले जाकर पीटा
सुनीता ने बताया कि उनके पति विनोद हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करते हैं। उन्होंने विनोद को कई बार समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। इतना ही नहीं सुनीता ने बताया कि विनोद ससुराल पक्षी के लोगों के खिलाफ भी अभद्रता करता हैं। इसी बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। जिस दौरान विनोद उन्हें कमरे में ले गया और वहां पर उनकी बुरी तरह पिटाई की। साथ ही क्रिकेट बैट से कई बार मुंह पर वार किया। जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई। जैसे ही बहन को इस बात का पता लगा तो है तुरंत वहां पहुंच गई और सुनीता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का बयान
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सुनीता की तहरीर के आधार पर आरोपी विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसके बाद विनोद को वसुंधरा सेक्टर-4 से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें