बड़ी खबर : शासन के आदेश पर गाजियाबाद में तैनात 30 इंस्पेक्टरों का हुआ गैर जनपद तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | इंस्पेक्टरों के तबादले



Ghaziabad  : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिले में तीन साल पूरे कर चुके 30 इंस्पेक्टरों के तबादले गैर जनपद कर दिया गया। शासन के आदेश के बाद आइजी मेरठ रेंज ने इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची जारी की है। सभी इंस्पेक्टरों के तबादले मेरठ रेंज में किए गए हैं। 

इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह को मेरठ, संजीव कुमार शर्मा को बुलंदशहर, अरविंद कुमार सिंह को बुलंदशहर, उमेेश पंवार को बुलंदशहर, राजेश चतुर्वेदी को बुलंदशहर, जितेंद्र कुमार सिंह को हापुड़, लक्षमण वर्मा को मेरठ, अनिल कुमार शाही को मेरठ, विष्णु कौशिक को मेरठ, नीरज कुमार सिंह को बुलंदशहर, अशोक पाल सिंह को बुलंदशहर, दलीप सिंह को हापुड़, बबीता तोमर को बुलंदशहर, राजीव कुमार को मेरठ, रणसिंह को बुलंदशहर भेजा गया है।

इसके अलावा ओमप्रकाश सिंह को बागपत, मदनपाल सिंह को बागपत, शैलेंद्र प्रताप सिंह को मेरठ, अजय कुमार सिंह को बुलंदशहर, संजय कुमार पांडेय को हापुड़, वीरेंद्र सिंह बिसारे को मेरठ, महेंद्र सिंह को हापुड़, सुनीता राणा को बुुलंदशहर, मुहम्मद असलम को बुलंदशहर, देवेंद्र सिंह बिष्ट को मेरठ, हरिओम सिंह को मेरठ, ओमप्रकाश आर्य को बागपत, प्रतिभा सिंह को मेरठ, प्रदीप कुमार को बुलंदशहर, शैलेंद्र मुरारी दीक्षित को बागपत और मिथलेश कुमार उपाध्याय का हापुड़ तबादला किया गया है।

आपको बता दें कि हाल में ही निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद शासन ने आदेश जारी किया था कि जिले में तैनात उन सभी इंस्पेक्टरों, सब इंस्पेक्टरों और अधिकारियों का गैर जनपद तबादला किया जाएगा जो जिले में तीन साल पूरे कर चुके हैं, या जिन्हें 31 मार्च 2022 को तीन साल पूरे हो रहे हैं।

अन्य खबरें