Ghaziabad News :  माफिया पर चला बाबा का बुलडोजर, मिट्टी में मिलाई 14 करोड़ की संपत्ति  

गाजियाबाद | 11 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को गाजियाबाद पुलिस ने बुलडोजर चलाकर मिट्टी में मिला दिया है।



Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले कुख्यात माफिया महबूब अली की 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को गाजियाबाद पुलिस ने बुलडोजर चलाकर मिट्टी में मिला दिया है। माफिया ने यह संपत्ति गाजियाबाद के लोनी में बनाई हुई थी। जिसे बिना नक्शे के बनाया गया था। इस कॉम्पलेक्स में 14 दुकानें बनी हुई थी।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के भूमाफिया और गैंगस्टर महबूब अली पर दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में अधिकांश भोले भाले मासूम लोगों के साथ ठगी, मारपीट, अपहरण आदि के मामले दर्ज हैं। लोगों के साथ जमीन की खरीद फरोख्त कर उनसे ठगी कर महबूब अली अब तक कई सौ करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर चुका है। गाजियाबाद के अलावा कई अन्य राज्यों और जिलों में महबूब अली की संपत्तियां हैं। जिन पर लगातार पुलिस कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की थी। 

मिट्टी में मिला दिया कॉम्पलेक्स
शनिवार को लोनी में पुलिस और जीडीए ने मिलकर भूमाफिया महबूब अली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोनी के थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र की पूजा कालोनी में स्थित भू-माफिया महबूब अली की करोड़ों रुपए की संपत्ति को ध्वस्त किया गया है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यह कार्रवाई डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव व एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। इस दौरान डीसीपी ग्रामीण जोन विवेक यादव ने बताया कि लोनी में स्थित इस कॉम्पलेक्स में 14 दुकानें बनी हुई थी। जो नियम के विपरीत थी। आज इसपर कार्रवाई कर इसे ध्वस्त किया गया है।

अन्य खबरें