अच्छी खबर : साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल, देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीते थे चुनाव

Tricity Today | Sahibabad MLA Sunil Sharma



Ghaziabad News : पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। इस मौके पर वार्ड नंबर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने अपनी पूरी टीम के साथ विधायक सुनील शर्मा को फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी है।

साहिबाबाद में 10 लाख से अधिक वोटरों की संख्या
इस मौके पर मनोज गोयल ने कहा कि साहिबाबाद में करीब 10 लाख से अधिक वोटरों की संख्या है। मतदान के दिन करीब 5 लाख लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। जनता ने सुनील शर्मा को पूरे भारतवर्ष में सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत हासिल करवाई। सुनील शर्मा ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है।



कैलाश मानसरोवर भवन का भव्य निर्माण कराया
उन्होंने बताया कि साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा क्षेत्र के विकास को लेकर बहुत ही गंभीर रहते है। साहिबाबाद का जो विकास हुआ है, उन सबमें सुनील शर्मा का बहुत बड़ा योगदान है। सपा सरकार में हज हाऊस का निर्माण हुआ तो भाजपा सरकार में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा हिंदु धर्म के लिए कैलाश मानसरोवर भवन का भव्य निर्माण कराया। शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को लेकर वह हमेशा कार्य करते रहते है। इस दौरान साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया।

अन्य खबरें