लोकसभा चुनाव 2024 : गाजियाबाद सीट से 14 प्रत्याशियों में होगी जंग, भाजपा प्रत्याशी सबसे अमीर

गाजियाबाद | 7 महीना पहले | Sonu Singh

Google Image | Symbolic Image



Ghaziabad News : गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए 35 उम्मीदवारों ने 42 नामांकन पत्र दाखिल किये थे। स्क्रुटनी के बाद इनमें से 22 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिये गये है। इस तरह से स्कूटनी के बाद अब चुनावी मैदान में कुल 14 प्रत्याशी ही बचे हैं। इनमें भी कई प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं।

भाजपा, कांग्रेस और बसपा में होगी टक्कर 
गाजियाबाद लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग, सपा कांग्रेस की डॉली शर्मा व बसपा के नंद किशोर पुंडीर के बीच ही होने के आसार हैं। दो बार से लगातार भाजपा विधायक अतुल गर्ग व कांग्रेस की डॉली शर्मा स्थानीय हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर मुज्जफरनगर के रहने वाले हैं। इन तीनों प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा के अतुल गर्ग सबसे अमीर प्रत्याशी है। अतुल गर्ग के पास चार करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपये की चल व 15 करोड़ 46 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसके साथ ही अतुल गर्ग पर बैंक की एक करोड़ 29 लाख की देनदारी भी है। उनके पास दो हथियार भी हैं, जिनमें एक रिवाल्वर व एक बंदूक है। उनपर लाखों रुपये के जेवर भी हैं। वे कॉमर्स से स्नातक हैं। लोकसभा चुनाव के रण में उतरे बसपा, कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति हैं। चल और अचल संपत्ति मिलकर भाजपा के अतुल गर्ग सबसे अमीर हैं। 

बसपा प्रत्याशी नंदकिशोर पुंडीर दूसरे नंबर पर 
सपा प्रत्याशी नंदकिशोर पुंडीर दौलत रखने के मामले में दूसरे नंबर पर है। उनके पास लगभग 16 करोड़ की अचल संपत्ति है। चुनाव आयोग में दायर किए गए हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी के पास 26,83, 200 के जेवरात हैं। नंद किशोर के पास 3,63215 एकड़ और पत्नी के नाम 6,6672 एकड़ कृषि भूमि है। बसपा प्रत्याशी नंद किशोर पुंडीर के पास नगद 65 हजार व उनकी पनी कविता के पास 50 हजार रुपये हैं। उनके पास एक्टिवा स्कूटी है। पत्नी सात लाख रुपये कार से चलती हैं। पुंडीर के पास पास 6.50 लाख रुपये के जेवरात हैं। आवासीय संपत्ति में उनके अलावा उनकी पत्नी के नाम करीब 20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें से 16 करोड़ की संपत्ति

कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा भी करोड़ों की मालकिन 
कांग्रेस की डॉली शर्मा भी करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू कार और एक किलो सोना है। निर्वाचन कार्यालय में शपथ पत्र के अनुसार उनके पास दो करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इनमें एक करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति और 83,79,137 की चल संपत्ति है। डॉली 2007 मॉडल की बीएमडब्ल्यू कार भी चलाती है। वसुंधरा और पंजाब में मकान हैं। इसके अलावा एक किलो सोना और आधा किलो चांदी है।

राइट टू रिकॉल पार्टी प्रत्याशी पूजा
सबसे कम संपत्ति की बात करें तो राइट टू रिकॉल पार्टी की प्रत्याशी पूजा के पास सबसे कम संपत्ति है। निर्वाचन कार्यालय में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार बैंक में उनके पास 8037 रूपये है, जबकि उनके पास कुल चल संपत्ति 33037 रुपए है। पूजा ग्रहणी है और वे अपने पति के साथ रहती हैं। वे इंदिरापुरम स्थित जिस घर में रहती है वह उनके पति के नाम पर है।

अन्य खबरें