गाजियाबाद : नकली नोट की गड्डी पर असली नोट लगाकर ठगी करने वाले दो नटवरलाल गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाते थे लोगों का मुर्ख

Google Image | दो शातिर गिरफ्तार



Ghaziabad News : कविनगर पुलिस ने दो शातिर नटवरलाल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दिल्ली से एनसीआर क्षेत्र में आकर राह चलते लोगों को झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोट की गड्डी भी बरामद किया गया। 

कविनगर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दकी ने बताया कि एसआई हेमन्त कुमार बालियान की टीम ने शुक्रवार सुबह लालकुंआ पुल के नीचे से मोहम्मद सफरोज पुत्र मोहम्मद रसीद और नईम शेख पुत्र मो. अनी तुल्ला निवासी डी-689 जे.जे. कॉलोनी थाना बवाना बोडगर दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जो कि मूल रूप से शिवपुर थाना सुपोल जनपद सहरसा बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 7 हजार रुपए, नकली नोट की गड्डी आदि सामान बरामद किया गया है। 

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी आमतौर पर राहगीरों के साथ धोखाधड़ी करते थे। सफरोज और नईम शेख के पास नकली नोट की गड्डी होती थी। आरोपी गड्डी के ऊपर 500 रुपए का असली नोट लगा होता था। यह बदमाश किसी न किसी राहगीर को झांसा देकर और अपनी मजबूरी का ढोंग रचकर ठग लिया जाता था। सादा कागज का प्रयोग कर नकली नोट की गड्डी तैयार की जाती थी। आर्थिक मदद के नाम पर शिकार को झांसा दिया जाता था। बातचीत के दरम्यान राहगीर को नकली नोट की गड्डी थमाकर कैश ले लिया जाता। जालसाजों के चले जाने पर पीडि़त को ठगी का अहसास होता। 

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी अब तक कई नागरिकों को चूना लगा चुके हैं। वह दोनों काफी वक्त पहले रोजगार के सिलसिले में बिहार से दिल्ली आए थे, मगर काम-काज करने की बजाए ठगी का गिरोह चलाने में मशगूल हो गए।

अन्य खबरें