Greater Noida West : 4 दोस्तों ने अपनी साथी को जलती होलिका में फेंका, Video में कैद हुई हुड़दंग बाजों की होली

Tricity Today | पीड़ित लड़के के पैर जल गए



Greater Noida West : जहां एक तरफ धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया जाता है। वहीं कुछ लोग इस त्यौहार पर हुड़दंग काटने से बाज नहीं आते। चाहे फिर किसी की जान चली जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक हैरान कर देने वाला मामला होली पर आया है। जहां पर चार दोस्तों ने मिलकर अपने एक साथी को होलिका की गर्म राख के ऊपर फेंक दिया। इस घटना में साथी के गंभीर चोट लगी है, उसका पैर जल गया है। पीड़ित का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
क्या है पूरा मामल, वीडियो में हुआ कैद
यह पूरा मामला बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित गौर सिटी गेलेक्सी-1 का है। करीब 43 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि 4 दोस्त अपने एक साथी को गोदी में उठाते है और फिर होलिका दहन की गर्म राख के ऊपर गिरते ही पीड़ित लड़का बुरी तरीके से बिचक जाता है। वह किसी तरीका से वहां से उठकर अपने आप संभालता है।

पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई से किया इंकार
वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि काफी सारे लोग होली खेल रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद लोग सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष से संपर्क किया, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी। अगर इस मामले में शिकायत मिलती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें