कठपुतली कला से सीखी चेक गणराज्य की संस्कृति

|



ग्रेटर नोएडा: रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चेक गणराज्य के कलाकारों ने कठपुतली कला के माध्यम से अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी दी। स्कूल के छात्रों के साथ भारत और चेकगणराज्य की भाषा के कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया।

स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने बताया कि संस्कृति आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत चेक गणराज्य देश के प्रतिनिधिमडल के सदस्य मार्टिन मुहर और फिलिप जोनंच शुक्रवार को स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने रंगमंच विषय पर आयोजित कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में कठपुतली कला का शानदार नजारा पेश किया। कठपुतली कला से माध्यम से सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक किया। संगीत और कहानी का प्रदर्शन किया। दोनों कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति और कला का परिचय कराया। ‘हम भारतीयों को प्यार करते है’ शीषर्क से एक गीत गाया। जो सभी को पंसद आया। छात्र-छात्राओं को कार्यशाला से काफी कुछ सीखने को मिला। दोनों देशों की भाषा के कुछ शब्दों का भी आदान-प्रदान हुआ। प्रधानाचार्या ने प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की प्रशांसा की।

अन्य खबरें