ग्रेटर नोएडा में महिला से हैवानियत : घर में अकेला पाकर की छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट 

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे। 

मारपीट कर फाड़े कपड़े 
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि नई बस्ती के गांव में रहने वाला गुलाब सिंह रविवार रात को उसके घर में घुस गया। इसी बीच आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। 

पुलिस का बयान 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

अन्य खबरें