ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मिले नए OSD और GM : दो सगे भाइयों की जोड़ी दिखाएगी कमाल, इन विभागों में तैनात 

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) में विकास की गति को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है। प्राधिकरण में दो सगे भाइयों की नियुक्ति से यह आशा जगी है कि लंबे समय से रुके विकास कार्यों में तेज़ी आएगी। नवीन कुमार सिंह और आशीष कुमार सिंह नामक इन दो भाइयों को क्रमश ओएसडी और जनरल मैनेजर (परियोजना विभाग) के पदों पर नियुक्त किया गया है।

इन विभागों में मिली तैनाती 
नवीन कुमार सिंह पहले से ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाल रहे हैं। उनके पास संस्थागत विभाग समेत कई अन्य विभागों की जिम्मेदारी है। वहीं, उनके भाई आशीष कुमार सिंह को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण से प्रमोशन देकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जनरल मैनेजर (परियोजना) के पद पर भेजा गया है।

विकास कार्यों की गति में तेज़ी 
हालांकि, आशीष कुमार सिंह ने अभी तक अपना नया कार्यभार नहीं संभाला है, लेकिन उनकी नियुक्ति की खबर ने प्राधिकरण में चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि आशीष कुमार सिंह के आने से प्राधिकरण में लंबे समय से लटके विकास कार्यों की गति में तेज़ी आएगी। इस नियुक्ति से ग्रेटर नोएडा के विकास में नए आयाम जुड़ने की उम्मीद जगी है।

अन्य खबरें