6 साल बाद ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लौटे : प्राधिकरण को नई ऊंचाइयों में ले जाने वाले अरविंद मोहन सिंह 

Tricity Today | Symbolic Image



Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे अंतराल के बाद, प्राधिकरण को एक अनुभवी और कुशल मैनेजर के रूप में अरविंद मोहन सिंह की नियुक्ति मिली है। अरविंद मोहन सिंह की प्रारंभिक नियुक्ति प्राधिकरण में लगभग 32 वर्ष पूर्व हुई थी, अब अपने गृह संस्थान में वापस लौट आए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुए शामिल
अरविंद मोहन सिंह का करियर विविधतापूर्ण और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने प्राधिकरण के लगभग सभी विभागों में काम किया है, जिसमें संपत्ति, किसान, आबादी, बिल्डर, वाणिज्यिक, संस्थागत, कानूनी और वित्त विभाग शामिल हैं। हर पद पर, उन्होंने अपनी ईमानदारी और कुशल प्रबंधन के माध्यम से विभाग की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लगभग पांच वर्ष पहले सिंह का स्थानांतरण यमुना प्राधिकरण में किया गया था, जिसके बाद उन्हें कानपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भेजा गया। अब, इस लंबे अंतराल के बाद, वे शुक्रवार को फिर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शामिल हो गए हैं।

ईमानदार और तेज-तर्रार 
अरविंद मोहन सिंह की नियुक्ति से ग्रेटर नोएडा के विकास में नई गति आने की उम्मीद है। उनकी ईमानदार और तेज-तर्रार कार्यशैली के कारण, यह माना जा रहा है कि वे वर्तमान चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे और प्राधिकरण को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

अन्य खबरें