लोकसभा तैयारी में जुटी आप : कला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बनी बोईशाली सिन्हा, फिल्मी दुनिया से राजनीति में आई

Tricity Today | कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



Greater Noida News : फिल्म प्रोड्यूसर बोईशाली सिन्हा को आम आदमी पार्टी में कला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी मिली। जिसके चलते बुधवार को संजय चेची के आवास पर पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत फूल माला व गुलदस्ता देकर किया है। बोईशाली सिन्हा ग्रेटर नोएडा के निवासी है। उन्होंने ने फिल्म गब्बर इस बैक, राउड़ी राठौर, यारा सीली-सीली, स्पेशल 26, टोटल सियापा, नानू की जानू जैसी कई मशहूर फिल्मों का प्रोडक्शन किया है।

पार्टी को और मजबूत करने में अहम योगदान दें
बोईशाली सिन्हा ने स्वागत करने वाले लोगों को संबोधित करते कहा कि आप लोग पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। आप सबको पार्टी की नीति को लोगों को बता कर इसे मजबूत करने में अहम योगदान दें। दिल्ली और पंजाब सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे यूपी के लोगों की उम्मीद बन कर आम आदमी पार्टी उभर रही है।

ये लोग रहे उपस्थित
स्वागत करने वालों में  प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पंकज अवाना, जिला उपाध्यक्ष राहुल सेठ, पूर्व प्रत्याशी दादरी संजय चेची, जिला महासचिव राकेश अवाना, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ स्वेता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चेची, जिला उपाध्यक्ष इंतजार सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष उदय मलिक, जिला सचिव विवेक शर्मा, गीता, प्रीति नागर, गौरव जोशी, वरुण शर्मा, सदाकत खान, पुष्पेन्द्र और अरुण नागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें