ग्रेटर नोएडा : बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



दादरी कोतवाली क्षेत्र के नंगला नैनसुख गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी है। फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद वहां से बदमाश फरार हो गए। युवक को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिल पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

नंगला नैनसुख गांव का रहने वाला रवि गांव में ही खेती का काम करता है। रवि सोमवार की शाम को खेत से कार में सवार होकर घर के लिए लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में रवि के पैर में गोली लगी है। 

पीड़ित के मुताबिक फायरिंग करने वाले दोनों युवकों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। एसीपी दादरी नितिन सिंह ने बताया कि पीड़ित बयानों में घटनास्थल अलग अलग बता रहा है। गांव के अन्य लोगों से भी बात की है। प्रकरण संदिग्ध लग रहा है। पुलिस प्रत्येक बिंदु पर गहनाता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
 

अन्य खबरें