यमुना अथॉरिटी की बल्ले बल्ले : फिल्म सिटी में जमीन मांगने वालों की कतार में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स और नामी कंपनियां  

Tricity Today | कंगना रानाउत, अक्षय कुमार, बोनी कपूर



Greater Noida News : यमुना अथॉरिटी की फिल्म सिटी के विकास के लिए मुंबई में अगले महीने रोड शो किया जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि यमुना अथॉरिटी की फिल्म सिटी में प्लॉट के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार्स और बड़ी-बड़ी कंपनियां लाइन में लगी हुईं हैं। एक कोरियन कंपनी भी जमीन के लिए कतार में खड़ी है।

ये सुपरस्टार्स और नामी कंपनियां लाइन में लगीं 
फिल्म सिटी में जमीन के लिए मशहूर ऐक्ट्रेस कंगना रानाउत, अक्षय कुमार, बोनी कपूर, गुलपनाग और मशहूर डायरेक्टर केसी बोकाडिया लाइन में लगे हैं। बालाजी टेलीफिल्म, सोनी टीवी, तुलिप कंपनी और एक कोरियाई कंपनी फिल्म सिटी में अपने फिल्म सिटी में जमीन लेने में रुचि दिखाई है। यमुना प्राधिकरण पहले चरण में 230 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित करेगा। 

जेवर बना निवेशकों की पहली पसंद
यमुना सिटी निवेश के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर वन पर पहुंच गया है। इसी वजह से इसे औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है। आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी जेवर में बनने वाली है। इसको लेकर तैयारियों तेजी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी परियोजना को अगले 6 महीने में धरातल पर उतारने के आदेश दिए हैं।