BIG BREAKING : निर्देशक बोनी कपूर बनाएंगे ग्रेटर नोएडा की फिल्म सिटी, सीएम योगी ने आवंटन पत्र सौंपा

फिल्म सिटी | 2 महीना पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | Yogi Adityanath



Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेस-वे शहर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का आवंटन पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोनी कपूर को जारी किया। मंगलवार को लखनऊ में बोनी कपूर ने सीएम योगी से मुलाकात की। इस दौरान योगी द्वारा उन्हें आवंटन सौंपा गया है। 
अक्षय कुमार और टी सीरीज ने भी किया था आवेदन 
बता दें कि जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी के ग्लोबल टेंडर में कई बड़ी कंपनियों ने आवेदन किया था। बीते 26 दिसम्बर को इसकी टेक्निकल बिड खोली गई थी। 27 को फाइनेंशल बिड खुली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कंपनी, टी सीरीज और अन्य ने कंसोर्टियम बनाकर भी आवेदन किया है। वहीं, बोनी कपूर की कंपनी बे व्यु के अलावा अन्य कंपनियां और कंसोर्टियमन भी आवेदन कर रही है। बोनी कपूर की कंपनी बे व्यु को इसके निर्माण का ठेका दिया गया है। 

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार 
यमुना अथॉरिटी सीईओ डॉ.अरुणवीर ने बताया है कि फिल्म सिटी के पहले चरण में करीब 1510 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। जबकि फिल्म सिटी की कुल लागत 10 हजार करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। इसमें 75 एकड़ में व्यावसायिक और 155 एकड़ में फिल्मी एक्टिविटी शामिल है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। 

देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी 
यमुना सिटी के सेक्टर 21 में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक जो कंपनी फिल्म सिटी का निर्माण पहले चरण में बनाएगी। उसी कंपनी को दूसरे चरण की प्राथमिकता दी जाएगी। इससे यह कहा जा रहा है कि दूसरे चरण में भी बोनी कपूर ही बाजी मारकर आवंटन हासिल कर लेंगे।