बड़ी खबर : नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा जिले का सबसे बड़ा साइबर क्राइम थाना, प्राधिकरण ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida : जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जिले का सबसे बड़ा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए यमुना अथॉरिटी 3500 वर्ग मीटर जमीन अलॉट करने जा रही है। यह साइबर क्राइम कोतवाली नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाई जाएगी। यमुना अथॉरिटी साईबर कोतवाली के निर्माण के लिए जमीन से लेकर निर्माण कार्य कराने के लिए तैयारी कर रही है। 

यमुना अथॉरिटी ने शासन को भेजा प्रस्ताव
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बनने का प्रस्ताव यमुना अथॉरिटी की ओर से शासन के पास भेजा गया है। यहा पर साइबर क्राइम से संबंधित सभी समस्याओं का हल होगा। एक ही छत के तले साइबर क्राइम से जुड़े पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे। साइबर क्राइम से संबंधित सभी सुविधाए उपलब्ध होगी। गौतमबुद्ध नगर जिले में सबसे अधिक साइबर क्राइम से संबंधित अपराध सामने आ रहे हैं।

अन्य खबरें