बड़ी खबर : वेस्ट यूपी में नोएडा से शुरू हुई कांग्रेस की जनपदवार भारत जोड़ो यात्रा, जल्द आएंगे राहुल गांधी

Tricity Today | जनपदवार भारत जोड़ो यात्रा



Noida News : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जनपदवार भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गौतमबुद्ध नगर में इस यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। इसकी शुरुआत गौतमबुद्ध नगर के बिसरख गांव से हुई। यह यात्रा ग्रेटर नोएडा के गांवों से होते हुए शाम को बुलंदशहर पहुंचेगी।

ग्रेटर नोएडा के बाद बुलंदशहर पहुंचेगी
इस अवसर पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकल रहीं भारत जोड़ो यात्रा की तरह उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस जनपदवार जोड़ो यात्रा निकाल रही है। जिसको बिसरख गांव से शुरू करके 21 जिलों में रात्रि प्रवास करते हुए 22 दिसंबर को रामपुर पहुंचकर संपन्न किया जाएगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के आरंभ में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
यात्रा में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी पदाधिकारी शामिल हुए। हाथों में भारत जोड़ो यात्रा के बैनर और झंडों के साथ कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आ रहे थे।

राजेश पायलट के गांव भी जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि यह यात्रा बिसरख से शुरू हुई है। इसके बाद पतवारी गांव जाएगी। उसके बाद वैदपुरा गांव में राजेश पायलट की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए दादरी और फिर बुलंदशहर निकल जाएगी। रात्रि में बुलंदशहर में ही प्रवास किया जाएगा।

इन कांग्रेस नेताओं ने लिया हिस्सा
इस प्रान्तीय भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, दीपक भाटी चोटीवाला, महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, रिजवान चौधरी, सोनू खारी प्रधान, पूर्व एमएलसी अनिल अवाना, फिरे सिंह नागर, चरण सिंह यादव, प्रदेश सचिव मुकेश यादव, सलोनी सोलंकी, जितेन्द्र चौधरी, ललित अवना, गौतम अवना, पुरशोत्तम नागर, अनिल यादव, अभिषेक जैन, राजकुमार, मोनू, धूम सिंह गुर्जर, शमीम अयूब, रामकुमार शर्मा, राजकुमार प्रथम और उदयवीर यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें